सिकंदरा: जल्लापुर-सिकंदरा के पास मुगल मार्ग पर तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा मेडिकल कॉलेज रेफर
राजपुर थाना क्षेत्र के जल्लापुर-सिकंदरा गांव के पास मुगल मार्ग पर शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार सट्टी थाना क्षेत्र के पचलख गांव निवासी श्याम सुंदर शर्मा अपने साथी गजनेर थाना क्षेत्र के लोहारी निवासी मेव