गढ़वा: गढ़वा जिले के चिनियां में दर्दनाक सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति और सास गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Garhwa, Garhwa | Apr 25, 2026 गढ़वा जिले के चिनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलैतीखैर गांव के पंचायत भवन मोड़ के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंका थाना क्षेत्र के सिकठ भलुआनी गांव निवासी नागेंद्र सिंह अपनी पत्नी सोनी देवी (20 वर्ष) और सास जगमानी देवी के साथ