डुमरांव: डुमरांव : 26.40 करोड़ की लागत से नवनिर्मित इटाढ़ी आरओबी का स्लैब धंसने पर बोली डीएम-स्ट्रक्चर में कोई तकनीकी खामी नहीं
Dumraon, Buxar | Jun 5, 2026 बक्सर जिले में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी गुमटी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का एक स्लैब शुक्रवार सुबह अचानक धंस जाने से हड़कंप मच गया। पुल के पांचवें पाये के ऊपर का स्लैब नीचे खिसक गया, जिससे सतह पर करीब एक फुट से अधिक का गैप बन गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए।