पिंड्रा: वाराणसी के एढ़े गांव में नगर निगम की गौशाला में मृत पशुओं को नोचते कुत्तों का वायरल वीडियो, मचा हड़कंप
वाराणसी के एढ़े गांव में नगर निगम के द्वारा संचालित होने वाले गौशाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मृत गोवंश के बच्चों के शरीर को आवारा कुत्ते नोच रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो की जांच और साथ ही लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश नगर निगम ने दिया है।