किशनगंज: ढीकोनिया में हाई वोल्टेज करंट से हादसा, अधेड़ की मौत और बालिका झुलसी
जानकारी शनिवार सुबह 10 बजे मिली ढीकोनिया गांव में बिजली का तार टूटने से हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से पप्पुलाल सहरिया (अधेड़) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय बालिका खुशी गंभीर रूप से झुलस गई। बताया जा रहा है कि बालिका मोबाइल चार्जर हटाते समय करंट की चपेट में आई।