औरैया: राजस्व अधिवक्ताओं ने बैठक में उठाए 9 मुद्दे, भ्रष्टाचार पर अंकुश न लगाने पर 11 से करेंगे कलम बंद हड़ताल
बुधवार को दोपहर एक बजे तहसील परिसर में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने की। बैठक में महामंत्री हरिभानु अवस्थी ने समस्याओं को रखते हुए कुल नौ प्रस्ताव प्रस्तुत किए, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि धारा 116 और दाखिल-खारिज से जुड़े मुकदमों का