भिवानी: जिला के गांव किरावड़ स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में वीरवार को स्कूल मैनेजमेंट कमेटी द्वारा किया मीटिंग का आयोजन किया
इस दौरान स्कूल की जर्जरहाल भवन के सुधारीकरण पर विचार-विमर्श किया गया। इसके उपरांत मुख्य अध्यापक सुरेश कुमार ने बताया कि स्कूल की बिल्डिंग बिल्कुल ही जर्जर हालत में है, जिसके बच्चों पर बड़ा हादसा होने का कारण बना हुआ है। उन्होंने बताया कि कोई अप्रिय घटना न घट सके। इस बारे स्कूल का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का पता लगाया गया है।