हरिहरगंज: डेमा विद्यालय के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में लहराया परचम, क्षेत्र का बढ़ाया मान, शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं
हरिहरगंज प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय डेमा के पूर्ववर्ती छात्रों ने झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रौशन किया है। छात्रों की इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है और विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंचल कुमारी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।