भिवानी: रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में दिखेंगे भिवानी के स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह
अखिल भारतीय युवा जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष और विश्व रिकॉर्डधारी स्टील मैन पहलवान बिजेंद्र सिंह का चयन इंडियाज गोट टैलेंट के सीजन-11 के लिए हुआ है। पहलवान बिजेंद्र सिंह अपने असाधारण शक्ति प्रदर्शनों के लिए जाने जाते है। वे नशा मुक्त राष्ट्र अभियान के तहत 100 शक्ति अभियान के सूत्रधार भी हैं।