भिवानी: विधायक कपूर वाल्मीकि ने विभिन्न गांवों में जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया
बीते दिनों हुई बारिश से बवानीखेड़ा क्षेत्र में जलभराव की समस्या ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। इसी समस्या का जायजा लेने और ग्रामीणों को राहत का आश्वासन देने के लिए भाजपा विधायक कपूर वाल्मीकि ने बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव तिगड़ाना सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया और जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया।