भिवानी: गांव धनश्री में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत, जांच कर रही है पुलिस
गांव धनश्री में एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई मृतक की पहचान दीपक पुत्र राजेंद्र सिंह गांव धनश्री निवासी के रूप में हुई मृतक का एक लड़का और एक लड़की है इस मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर अपनी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है