उचकागांव: अनियंत्रित ट्रैक्टर से दो की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, घायल युवक गोरखपुर रेफर
उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार में पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक साथ दो बाइक में जोरदार धक्का मार दिया था जिसके कारण दो बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए गोरखपुर रेफर किया गया है।दोनों मृतकों का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।