करछना: रामपुर पुलिस चौकी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी
करछना क्षेत्र के औद्योगिक थाना अंतर्गत रामपुर पुलिस चौकी के पास दिल्ली हावड़ा रेल रूट मार्ग पर रविवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना होने पर स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची जहां उपस्थित लोगों से मृतक की पहचान गलुआबाद निवासी सहदाब के रूप में हुआ।