श्री गंगानगर: नेतेवाला के पास तीन ट्रैकों की आपस में भिड़ंत, हादसे में एक की हुई मौत
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 4, 2026
नेतेवाला गांव के पास शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे तीन ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था। कि तीनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना एक ट्रक चालक को झपकी आने के कारण हुई बताई जा रही है। हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक चालक को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।