छतरपुर: छतरपुर में महिला कांग्रेस सेवा दल को मजबूत करने जिलों के दौरे पर प्रदेशाध्यक्ष, योग्यता के आधार पर होंगी नियुक्तियां
छतरपुर में आयोजित कांग्रेस सेवा दल कार्यकर्ता सम्मेलन में महिला विंग की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ने संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे कहा कि प्रदेशभर में दौरा कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा है और महिलाओं को संगठन से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।