मड़ियाहू: मड़ियाहूं में जन्म प्रमाण पत्र बनवाना बना चुनौती, लोग महीनों से कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में जन्म प्रमाण पत्र बनवाना लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बावजूद अनेक परिवार महीनों से ब्लॉक और तहसील कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनके आवेदन अब तक लंबित हैं। इससे बच्चों के स्कूल प्रवेश, आधार कार्ड और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।