पीपलदा: अयाना थाना क्षेत्र के गणेशखेड़ा गांव में खेत मे बिजली का कार्य करने के दौरान करंट लगने से युवक झुलसा
Pipalda, Kota | Jun 25, 2024 जिले के अयाना क्षेत्र के गणेशखेड़ा में खेत पर बिजली का कार्य करने के दौरान करंट लगने से युवक झुलस गया जिसको एमबीएस अस्पताल में लाया गया जहां बर्न वार्ड में उपचार चल रहा है।युवक रणजीत पुत्र शम्भूदयाल बैरवा खेत पर आज ट्रांसफार्मर रखने का कार्य कर रहा था इस दौरान करंट लगने से वह झुलस गया जिसको पहले बारां ले जाया गया वहाँ से कोटा रेफर किया गया।