बरेली: जिम में 'नशे वाली ड्रिंक' का खेल: बेहोशी में यौन शोषण, वीडियो से ब्लैकमेल के आरोप में संचालक अकरम और भाई आलम गिरफ्तार
बरेली के सिविल लाइन स्थित जिम में महिलाओं को प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया जाता था। आरोप है कि संचालक अकरम बेग शोषण कर वीडियो बनाता और भाई आलम के साथ मिलकर ब्लैकमेल कर लाखों की मांग करता था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मोबाइल, पेन ड्राइव, इंजेक्शन व नगदी बरामद की है।