मैरवा: मैरवा के नौतन मोड़ पर ऑटो से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर महिला हुई घायल
Mairwa, Siwan | Feb 22, 2024 नौतन मोड़ पर ऑटो से नियंत्रित होकर एक महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला बंका मोड की रहने वाली है। महिला मैरवा बाजार में सामान की खरीदारी करने आई थी। वापस घर लौट के दौरान ऑटो में बैठी थी और नौतन मोड पर ऑटो से गिर गई। उसे डॉक्टरों ने सिवान रेफर कर दिया है।