चान्हो: चान्हो के सोस में होली पर दिखी आपसी भाईचारे की मिसाल
Chanho, Ranchi | Mar 4, 2026 चान्हो प्रखंड क्षेत्र के सोंस गांव में बुधवार दोपहर तीन बजे होली का पर्व इस बार आपसी सद्भाव और भाईचारे की अनोखी मिसाल बन गया। यहां एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और प्रेम, एकता व सौहार्द का संदेश दिया। रंगों के इस पावन अवसर पर सभी ने मिलकर एक-दूसरे को गले लगाया और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।