हिलसा: बोलेरो बिजली के खंभे से टकराई, सात घायल, चमकी बुखार के मरीज को पटना ले जाते समय हुआ हादसा
Hilsa, Nalanda | May 24, 2026 हिलसा थाना क्षेत्र के पश्चिमी बाईपास स्थित गराई बिगहा गांव के पास रविवार की शाम मरीज को पटना ले जा रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गयी। टक्कर के बाद बोलेरो सड़क पर पलट गयी, जिससे उस पर सवार सात लोग घायल हो गये।घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में भर्ती कराया गया।