हनुमानगढ़: टाउन में चलती बस में एक महिला का सोने का मंगलसूत्र चोरी हुआ, पुलिस ने एक महिला को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ टाउन में चलती बस में एक महिला का सोने का मंगलसूत्र चोरी होने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने महिला की रिपोर्ट के आधार पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी महिला की पहचान कर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है ।आरोपी महिला को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। टाउन पुलिस मंगलसूत्र बरामदगी के प्रयास कर रही है।