दीपावली पर्व के अवसर पर शनिवार को दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और दीयों से सजाया गया। छात्र-छात्राओं ने आचार्यों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रंगोली, दीप सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने दीपावली पर आधारित गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।