गोरौल: गोरौल नगर पंचायत ने स्वच्छता अभियान शुरू किया, 250 लोगों को हरा और नीला डस्टबिन दिए
नगर पंचायत गोरौल के द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को 2 बजे दिन में कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी एवं वार्ड पार्षद ने 250 परिवारों के बीच हरा एवं नीला डस्टबिन का वितरण कर अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया को नगर पंचायत गोरौल के सभी 14 वार्डो में 4 हजार परिवारों के आगामी 10 फरवरी तक डस्टबिन का वितरण किया जायेगा।