गोरौल: गोरौल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में माँ सरस्वती की पूजा धूमधाम से हुई
विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना गोरौल प्रखंड क्षेत्र के कटरमाला, आदमपुर,लोदीपुर, इस्माईलपुर,सोंधो,अंधारी गाछी सहित गोरौल प्रखंड के विभिन्न गांव में सोमवार को 2 बजे दिन में बड़े ही धूम धाम एवं हर्षोल्लास साथ किया गया। पूजा पंडालों में बज रहे भक्ति गानों से पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया हैं।