दनियावां: शाहजहांपुर: निसंतान व विधवा महिला की गला दबाकर हत्या, सभी आरोपी गिरफ्तार
Daniawan, Patna | Apr 24, 2026 निसंतान में विधवा महिला रेखा देवी की गला दबाकर हत्या मामले में शाहजहांपुर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी में सौतेली सास कुमकुम देवी, ननद सुहानी कुमारी नंदोसी सौरभ कुमार और एक किशोरी जो साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ की है सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मुन्ना दास ने बताया कि सम्पति के लालच के कारण ही यह घटना घटी है।