भोगांव: नगला प्रसाद में जलभराव से बदहाल गली पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, सचिव के खिलाफ नारेबाजी
एलाऊ के नगला प्रसाद मे मुख्य गली मे जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए ग्राम सचिव के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन से समस्या के जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की लगभग 100 मीटर लंबी मुख्य गली पिछले करीब पांच वर्षों से कीचड़ और गंदगी से भरी पड़ी है।