अमानगंज नगर स्थित अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में आचार्य देवश्री महाराज द्वारा सेवा एवं प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाराज जी ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की कन्याओं को ठंड से बचाव हेतु गरम कपड़े, कंबल, चप्पल व मोजे वितरित किए।