दमोह: खोजाखेड़ी के पास सड़क हादसे में ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को मारी टक्कर, दोनों की मौत
Damoh, Damoh | Apr 3, 2026 दमोह। पथरिया थाना क्षेत्र के खोजाखेड़ी के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दमोह निवासी जय श्रीवास्तव (18) और पथरिया निवासी प्रबल श्रीवास्तव (17) गैस सिलेंडर लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।