माधौगढ़: नगर में पानी की पीने की टंकी में कूदते बंदर, गंदा पानी पीने को मजबूर नगरवासी
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के माधौगढ़ नगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, वायरल वीडियो में नगर पंचायत कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है, बंदरों के द्वारा पीने का पानी गंदा किया जा रहा है,दिन मंगलवार समय 1 बजे वीडियो वायरल हुआ जिसमे बन्दरों के द्वारा टंकी का पानी गन्दा किया गया,जिसे पीने को मजबूर नगरवासी है।टंकी में ढक्कन नहीं लगाया गया है।