ग्वालियर गिर्द: मंदिर से लौट रहे हरीश से स्कूटी सवार 3 बदमाशों ने छीना मोबाइल, अकाउंटेंट थे पीड़ित
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह अकाउंटेंट से स्कूटर सवार 3 बदमाश मोबाइल लूट कर फरार हो गए।घटना लिटिल फ्लावर स्कूल के सामने की है। अचानक हुई इस वारदात से अकाउंटेंट कुछ समझ नहीं सका बाद में उसने शोर भी मचाया लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। बहोडापुर के रहने वाले हरीश कुमार सेंट्रल लाइब्रेरी में अकाउंटेंट है वह रोजाना सुबह मॉर्निंग वाक पर जाते है।