बुरहानपुर: नयाखेड़ा गांव में दुर्गा प्रतिमा पर पथराव करने वाले 10 लोगों पर केस दर्ज, 4 आरोपी गिरफ्तार
बुरहानपुर के नेपानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नावरा पुलिस चौकी क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद और पथराव की घटना के बाद पुलिस ने एक पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार दोपहर 12 बजे नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी गिरफतार हुए ।