कर्वी: पहाड़ी के गेडुआ नदी में मिला 70 वर्षीय वृद्ध का शव, पुलिस ने किया शव का पोस्टमार्टम
पहाड़ी के गेडुआ नदी में आज गुरुवार की सुबह 5 बजे 70 वर्षीय वृद्ध रजपाल निवासी सालिकपुर का शव मिला है। परिजनो ने बताया कि मृतक बीते बुधवार को घर से गोसाईंपुर जाने के लिए निकले थे, जो घर नहीं पहुंचे जिनका शव गेडुआ नदी में मिला है।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का आज गुरुवार की दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।