दरभंगा: हरियाणा के दो अभियुक्तों को जीआरपी थाना पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
दरभंगा रेलवे स्टेशन की जीआरपी थाना पुलिस ने यात्रियों के सामान चोरी करने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त हरियाणा राज्य के रहने वाले हैं। इसके पास से चोरी के कई सामान बरामद हुए हैं। वही जीआरपी थाना पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।