बीना: ग्राम कोरजा में बिना अनुमति पोकलेन से मिट्टी का अवैध खनन, सरपंच ने ठेकेदार को रोका, प्रशासन ने भेजी टीम
Bina, Sagar | Apr 15, 2026 ताजा मामला ग्राम पंचायत कर्जा का है जहां पर सरकारी तालाब से बिना किसी अनुमति के पोकलेन मशीन लगाकर मिट्टी का खुलेआम अवैध खनन जारी है यह मिट्टी सीधे बड़ोदिया घाट तक बन रही सड़क निर्माण में इस्तेमाल हो रही हैं। दरअसल, ग्राम कोरजा में ठेकेदार धड़ले से पोकलेन मशीन से सरकारी तालाब से मिट्टी का खनन कर रहा था। वह भी बिना किसी अनुमति के।