जगाधरी: लेडी गांव में पहुंचे कांग्रेसी नेता आदर्श पाल लोगों को पार्टी की आगामी नीतियों की दी जानकारी
कांग्रेसी नेता आदर्श पाल ने कहा वर्तमान सरकार के समय में हर वर्ग इस समय परेशान नजर आ रहा है। चाहे किसान की बात करें या फिर मजदूर की बात करें या फिर स्कूल में पढ़ने वाले टीचर सभी इस सरकार से परेशान हैं। इसको लेकर इस बार लोगों ने मन बना लिया है कि विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस पार्टी को जीत दी लाकर सरकार बनाने का काम करेंगे।