भदेसर: भदेसर की पहाड़ी पर भीषण आग से मचा हड़कंप, बालिका विद्यालय के पीछे फैली लपटों से लोगों में दहशत
सोमवार रात 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेसर कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे स्थित पहाड़ी पर अज्ञात कारणों से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज गर्मी और हवाओं के चलते आग तेजी से फैलती गई जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। क्षेत्र में लगाता