सत्तर कटैया: बिजलपुर गांव: कैदी की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया आरोप
सहरसा मंडल कारा में बंद विचाराधीन बंदी विष्णुदेव शर्मा (75) की शुक्रवार सुबह सदर अस्पताल में मौत हो गई। जेल अधीक्षक के अनुसार, सुबह साढ़े 4 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी। इसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौत को लेकर परिजन ने जिला प्रशासन से जांच की मांग की है। दरअसल, विष्णुदेव शर्मा बिहरा थाना क्षेत्र के बिजलपुर वार्ड 11 का रहने वाला था।