जशपुर: कलेक्टर ने पत्थलगांव प्रकरण की जांच के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की, 7 दिवस में रिपोर्ट देने के दिए निर्देश
जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में जमीन संबंधी शिकायतों के संबंध में जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर रोहित व्यास ने जमीन की अनियमितता के संबंध में समाचार पत्र में उल्लेखित तथ्यों की विस्तृत जांच के लिए जिला स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। जारी आदेश के अनुसार जांच समिति में डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुमार कुशवाहा