पिपरा: हरिहरगंज व पीपरा प्रखंड क्षेत्र में बकरीद का पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया
Pipra, Palamu | May 28, 2026 ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व हरिहरगंज व पीपरा क्षेत्र में गुरुवार को हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे व धार्मिक आस्था के साथ मनाई गई। विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में सुबह विशेष नमाज अदा की गई और हजरत इब्राहिम के त्याग व बलिदान को याद किया गया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।