सलूम्बर: सलूम्बर में जनजातीय गौरव पखवाड़े की शुरुआत, ईएमआरएस विद्यालयों में रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पखवाड़े के प्रथम दिवस पर जिले के ईएमआरएस सराड़ा, प्रेमनगर और लसाडिया विद्यालयों में भाषण, निबंध तथा पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बिरसा मुंडा के जीवन व उनके संघर्षों को शब्द और रंगों में जीवंत किया।