सलूम्बर: राजस्थान में विशेष मतदाता पुनरीक्षण शुरू, प्रक्रिया 7 फ़रवरी 2026 तक चलेगी, शहरी जिलों में बनाए गए आयुक्त
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि यह प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2025 से 7 फ़रवरी 2026 तक चलेगी। सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है तथा रिफ्रेशर सत्र भी आयोजित होंगे।उन्होंने बताया कि मतदाता सूची मैपिंग तेज़ी से जारी है, अब तक 70% कार्य पूरा हो चुका है.