राठ: कैथा गाँव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की, परिजनों का आरोप- कुल्हाड़ी से मारी गई
Rath, Hamirpur | Jul 29, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के कैथा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को मारपीट कर बेदम कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने घायल व्यक्ति को राठ CHC में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। तथा उरई मेडिकल कॉलेज ले जाते समय घायल ने दम तोड़ दिया।