पारू: पारू थाना पुलिस ने आपराधिक घटना से पहले अवैध हथियार के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पारु थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने घटना से पूर्व ही दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है वही संबंध में थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला ने शुक्रवार दिन के करीब 3:00 बजे बताया कि गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर गांव में छापेमारी की गई जहां से दो अभियुक्त को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।