विदिशा नगर: राजपूत कॉलोनी में 2 दिन पहले मिले युवक की हुई पहचान, करैयाखेड़ा रोड निवासी सोनू जाटव के रूप में हुई शिनाख्त
कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजपूत कॉलोनी में 2 दिन पहले एक युवक का शव मिला था, पुलिस उसकी पहचान के लिए लगातार प्रयास कर रही थी, मंगलवार सुबह 11 बजे पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान करैयाखेड़ा रोड निवासी 35 वर्षीय सोनू जाटव के रूप में की गई है साथ ही यह भी बताया कि जिस समय उसकी शव मिला था वह काफी नशे में था