सिवनी: सिवनी जनपद पंचायत के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में मिली व्यक्ति की लाश, अज्ञात कारणों से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Seoni, Seoni | May 18, 2026 सिवनी शहर में रविवार औऱ सोमवार की दरमियानी रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब शहर के बीचों बीच स्थित जनपद पंचायत के नए शॉपिंग कॉम्पलेक्स के दूसरे माले में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान केवटी वार्ड निवासी शुभम माथुर के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।