जोकीहाट: जोकीहाट में अधूरा पुल, 8 करोड़ की लापरवाही, पांच साल बाद भी पिलर पर अटका निर्माण
Jokihat, Araria | Apr 10, 2026 जोकीहाट के फरसाडांगी में बकरा नदी पर बन रहा पुल पांच साल बाद भी अधूरा है। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री और संवेदक की लापरवाही का आरोप लगाया। बीडीओ ने जांच का आश्वासन दिया है। बरसात में नदी पार करना खतरनाक हो जाता है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी होती है।