गुमला: जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए दंपति का बेटा कचहरी परिसर से लापता, सदर अस्पताल में मिला
Gumla, Gumla | Jul 4, 2026 सिसई थाना क्षेत्र के सोगड़ा निवासी बुद्धेश्वर टेटे अपनी पत्नी सुजिता और आठ वर्षीय पुत्र आनंद टेटे के साथ शनिवार को बेटे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने गुमला आए थे। इस दौरान कचहरी परिसर में बच्चा अपने माता-पिता से बिछड़ गया। जानकारी के अनुसार दंपति किसी काम से गुमला बार भवन के पास गए थे। इसी बीच आठ वर्षीय आनंद अपने माता-पिता से अलग होकर कहीं चला गया।