घोरावल: चोपन में डूडा निर्माण कार्यों का निरीक्षण, परियोजना अधिकारी ने अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
सोनभद्र के चोपन नगर में डूडा विभाग द्वारा कराए गए विभिन्न निर्माण कार्यों का गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम में परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली और अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह शामिल थे।अधिकारियों ने सर्वप्रथम मान्यवर कांशीराम आवास परिसर पहुंचकर वहां कराए गए निर्माण कार्यों का जायजा लिया।