मुंगेर: ताड़ी उतारते समय पेड़ से गिरकर मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Munger, Munger | May 1, 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुतुरखाना गांव में गुरुवार शाम ताड़ी उतारने के दौरान ताड़ के पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 50 वर्षीय संतोष चौधरी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।जानकारी के अनुसार संतोष चौधरी रोज की तरह गांव के बगीचे में ताड़ के पेड़ पर चढ़कर ताड़ी उतार रहे थे। इसी दौरान अचानक उ